भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का मामला : साइबर ब्रांच का अधिकारी बताकर डराया, 5 दिन तक डिजिटल अरेस्टर कर ठगे 49 लाख

भिलाई। छत्तीसगढ़ में लगातार डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे। रायपुर के बाद भिलाई में मामला सामने आया है। खड़गपुर में कारोबार करने वाली प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप को साइबर ठगों ने 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इस दौरान ठगों ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से अवैध लेनदेन बताकर डराया और 49 लाख रुपए ठग लिए। प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत भिलाई नगर थाने में की है।

टीआई प्रंशात मिश्रा ने बताया कि रुआंबांधा सेक्टर निवासी इंद्रप्रकाश कश्यप प्राइवेट कंपनी रश्मि ग्रुप श्याम गोकुलपुर वेस्ट बंगाल में वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने शिकायत की है कि 7 नवंबर को वह खड़गपुर में थे, तभी ट्राई का अधिकारी बनकर ठग ने फोन किया और कहा कि कश्यप के आधार कार्ड से एक सिम जारी करवाकर 29 लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं। इसके बाद ठग ने मुंबई के कथित साइबर ब्रांच के अधिकारी को फोन ट्रांसफर किया। कथित अधिकारी ने यह कहकर डराने लगा कि कश्यप के आधार कार्ड से मलाड मुंबई के केनरा बैंक में एक खाता खोला गया है, जिसमें करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है।

ठग ने ये भी कहा कि दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के खाते से भी लेनदेन मिला है। इस आधार पर सीबीआई कोलाबा ने एफआईआर की है और सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह बात सुनते ही कश्यर डर गए। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि वे जांच होने तक उनके सामने ही रहेंगे। फिर ठगों ने इस तरह उन्हें जाल में फांस लिया।

समय-समय पर वीडियो कॉल कर उनकी गतिविधि पर नजर रखने लगे। इस दौरान ठगों ने कहा कि वे एक एसएसए (सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट) खोल रहे हैं। इसमें उन्हें अपने सभी खातों में जमा रुपए ट्रांसफर करने होंगे। इस जमा राशि को दो दिन बाद लौटा दिया जाएगा। पैसा ट्रांसफर को मजबूर करने के लिए ठगों ने कश्यप को सुप्रीम कोर्ट का वारंट भी दिखाया। आखिर में कश्यप ने 49 लाख एक हजार 190 रुपए ठगों को भेज दिए।

बंगाल से भिलाई पहुंचने तक ठगों ने निगरानी में रखा

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के खातों से संबंधित दस्तावेज भिलाई में थे। ऐसे में आरोपियों ने उन्हें भिलाई जाने के लिए कहा। ट्रेन में भी ठग उन पर ऑनलाइन नजर रखे हुए थे। इसके बाद पीड़ित 11 नवंबर को भिलाई आए और उनके बताए हुए खाते में पैसे भेज दिए।

प्रदेश में 8 दिन में 6 डिजिटल अरेस्ट, 1.21 करोड़ की ठगी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ रहे। शातिर ठग ने रायपुर की महिला को दो दिन तक डिजिस्ट अरेस्ट कर 58 लाख ठगे थे। अगले दिन रायपुर के ही दो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर क्रमश: 6.5 लाख और 4.5 लाख रुपए की ठगी की गई थी। लॉ स्टूडेंट से 2 लाख ठगे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...