CG में ED की रेड: बिटकॉइन मामले में हुई कार्रवाई, ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने छापा मारा है। ये छापेमारी बिटकॉइन मामले में की गयी है। दरअसल बिटकॉइन मामले में गौरव मेहता का नाम सामने आया था। जिसके बाद ED की टीम ने गौरव मेहता के घर पर दबिश दी है।

गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करता है। यह कंसल्टेंसी महाराष्ट्र की पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले की चल रही जांच में मदद कर रही थी। मंगलवार को पूर्व आईएएस रविंद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था। महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में उपयोग के लिए बिटकाइन नकद की मांग की थी।

ईडी ने राजधानी रायपुर स्थित मेहता के ठिकानों पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छापामार कार्रवाई की है। जो अब भी जारी है। इसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमाई हुई है। राजधानी से लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में भी ईडी की इस कार्रवाई की चर्चा छिड़ी हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एनसीपी शरद पवार की नेता एवं बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से बिटकाइन के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। भाजपा के नेताओं ने आरोपों की पुष्टि के लिए आडियो रिर्काडिंग जारी किया था जिसमें सुप्रिया सुलेकी आवाज होने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...