कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम भीषण सड़क हादसे का शिकार… मंत्री का इलाज जारी… गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, CM साय ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है। डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि वे बेमेतरा रेस्ट हाउस से चाय पीकर जैसे ही रायपुर आने के लिए निकले थे। इस बीच सिमगा से सात किलोमीटर दूर जेवरा के पास सामने से आती पिकअप गाड़ी ने उनकी वीआईपी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार हुआ कि मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में मंत्री के हाथ और सिर में चोट आई हैं। दरअसल, पिकअप की टक्कर से वीआईपी गाड़ी एकदम से रुक गई, जिससे मंत्री रामविचार नेताम का सिर डैश बोर्ड से टकरा गया।

उन्हें तुरंत सिमगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राइमरी उपचार के बाद उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया। सिटी स्कैन में भी स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर दिख नहीं रही है। हालांकि अभी उनका आबर्जेवेशन चलेगा।

इधर सड़क दुर्घटना घायल हुए मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना मुख्यमंत्री ने की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि… कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी श्री रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...