Chhattisgarh: कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। आने वाले चार-पांच दिनों में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। पहली मौत अंबिकापुर में और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है।

मौसम विभाग ने उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो आज रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...