बलरामपुर ट्रिपल मर्डर : मां-बेटी से था लव अफेयर, दोनों भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम, पढ़िए पूरी स्टोरी…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ट्रिपल मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी मोख्तार का झाड़-फूंक को लेकर उस परिवार में आना जाना था। इसी दौरान उसका महिला से प्रेम संबंध बन गया। वहीं आरोपी के भाई आरिफ का महिला की बेटी से प्रेम संबंध था।

महिला की बेटी मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके अलावा लड़की के दूसरे लड़कों से भी अफेयर का शक था। इसी को लेकर दोनों भाइयों ने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। इससे पहले सिर्फ आरोपी मोख्तार को ही गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि भाई आरिफ मुस्कान और परिवार पर पैसे खर्च कर रहा था। घर में पैसे नहीं भेज रहा था। इसके चलते मुस्कान और उसके परिवार को खत्म कर दिया। मां, बेटी और बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोख्तार और उसके भाई आरिफ को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बलरामपुर के दहेजवार के खेत में मिले तीन नर कंकालों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (37 साल), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर (6 साल) के रूप में हुई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के रहने वाले मोख्तार अंसारी (38) को कोर्ट से पुलिस ने शनिवार को 6 दिनों की रिमांड पर लिया था। आरोपी से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...