भिलाई और रिसाली में दो दिन नहीं आएगा पानी, वॉल्व में आई खराबी

भिलाई। नगर निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में खराबी आने से भिलाई और​ रिसाली निगम के कई वार्डों में 25 और 26 नवंबर को पानी सप्लाई नहीं होगी। ​हालांकि निगम प्रशासन इन वार्डों में टैंकर से पानी सप्लाई करेगा, पानी की समस्या न हो। निगम प्रशासन ने लोगों से पानी बचाकर रखने व व्यर्थ न बहाने की अपील की है।

फिल्टर प्लांट के 800 एमएम डाया का स्लूस वॉल्व खराब हो गया है। फिलहाल शहर में पानी की समस्या न हो, इसलिए इसे डायरेक्ट कर आपूर्ति की जा रही है। वॉल्व को सुधारने के लिए निगम शटडाउन लेगा इसलिए भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस, फरीद नगर में पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। इसी प्रकार रिसाली के रूआबांधा, मरोदा, नेवई, रिसाली में आंशिक रूप से पानी सप्लाई प्रभावित होगा। इस वॉल्व को बनाने में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा,...

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर एक बार फिर विवादों में है। CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को जेल में VIP सुविधा दिए जाने का...