जिस बस से बारात आई थी उसी से बाराती की मौत: बस से उतरकर डांस कर रहा था… बस को साइड करते वक्त युवक को लिया अपने चपेट में… मौके पर ही मौत

जीपीएम। शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब शादी में डांस करते हुए एक बाराती को बस ने कुचल दिया। हादसे में बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी। जिस बस से हादसा हुआ, वो बस ही बाराती लेकर आयी थी, लेकिन बस को साइड करने के चक्कर में बाराती बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां करगीकला से धनोरा गांव में बारात पहुंची थी। बारात पहुंचने के बाद युवक बस से उतरकर डांस करने लगा था। इसी समय बस चालक बस को साइड कर रहा था। मगर युवक डांस करने में ही व्यस्त था और वह बस के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके सिर से काफी खून बह गया था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मरने वाले युवक का नाम गया प्रसाद कांशीपुरी(35) बताया गया है। इस केस में भी पुलिस अब बस चालक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...