16 साल की लड़की की गुपचुप करा दी गई शादी, 17 साल में बन गई मां… फिर कुछ दिन बाद मिली लाश तो हुआ बड़ा खुलासा… पढ़िए ये देने वाली वारदात

16 साल की लड़की ने गुपचुप करा दी गई शादी

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश में 16 साल की एक लड़की ने गुपचुप शादी कर ली। महज 17 साल की उम्र में वह मां भी बन गई। कुछ ही दिनों बाद उसकी लाश मिली। मामले की पुलिस ने जांच की तो गहरा राज सामने आया। पता लगा कि जन्म देने वाले मां—पिता ने ही अपनी बेटी को मौत के मुंह धकेल दिया था। नाबालिग की मौत पर बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने अब मां-पिता पर एफआइआर FIR दर्ज कर ली है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी से हर किसी ने विश्वासघात किया। प्यार की कसमें खाते हुए एक युवक ने उससे शादी की लेकिन अपनी बात निभाई नहीं। सास-ससुर भी प्रता​ड़ना देते रहे। और तो और, मां-पिता तक ने अपनी सगी बेटी का साथ नहीं दिया। आखिरकार किशोरी ने मौत का रास्ता चुन लिया।

कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाली इस नाबालिग की मौत के बाद पुलिस ने जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि मां-पिता ने कम उम्र में ही बेटी की शादी कर दी। वह ससुराल गई तो वहां उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आखिरकार तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

पाटन एसडीओपी लोकेश डावर बताते हैं कि 23 जुलाई 2024 को एक युवती ने फांसी लगा ली थी। युवती के ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। युवती की आत्महत्या मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि वह नाबालिग थी। इसके बाद मां-पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 19,21 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतका के मायके वालों ने अपने बयान में बेटी के कथित शौहर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि दामाद हमारी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और शादी कर ली। मां बनने के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा थी। पुलिस की जांच में पता चला कि मां-पिता ने पूरी घटना को छिपाए रखा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...