CG में एक और मंत्री का काफिला हादसे का शिकार: मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 गाड़ियां आपस में टकराईं, ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री दुर्घटना का शिकार हुई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के एक्सीडेंट के बाद रविवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। जहां उनके काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि, ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री एक दौरे पर कुसमी जा रही थी। इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में किसी को चोटें नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकराई है।

ये हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी दौरे पर जा रही थी। उसी दौरान राजपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटना हो गयी। मंत्री और अन्य सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...