Durg Crime News : शादी कार्यक्रम में चोरी, दूल्हे की मां के पर्स से नगदी समेत 2 लाख के जेवर पार

भिलाई। दुर्ग जिले में एक शादी कार्यक्रम में दूल्हे की मां का पर्स चोरी हाे गया। बताया जा रहा कि इस पर्स में 75 हजार रुपए नगदी समेत दो लाख रुपए के सोने के गहने थे। यह मामला अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट का है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी कंवर नगर दुर्ग निवासी प्रेम खत्री (27 वर्ष) ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह इंदिरा मार्केट में किराना दुकान का संचालक है। उसके बड़े भाई प्रीतम खत्री का अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में शादी कार्यक्रम था। उस दौरान उसकी मां पूजा खत्री स्टेज के सामने कुर्सी पर बैठी थी। पर्स को अपने पास बगल में रखी थी। पर्स में सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगूठी समेत 75 हजार रुपए नकद थे।

कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से उसकी मां की नजर पर्स से हट गई। थोड़ी देर बाद देखा तो मौके से पर्स गायब था। कार्यक्रम स्थल पर तलाश करने बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...