दुर्ग में चेक बाउंस मामला : पति-पत्नी को 6-6 माह की सजा, दंपती ने लोन की रकम चुकाने बैंक को दिया था चेक

भिलाई। चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने पति-पत्नी को दोषी करार दिया है। दंपती ने बैंक से लोन लिया था। राशि लौटाने के लिए दिए दोनों के चेक बाउंस हो गए। इस पर बैंक ने दोनों के खिलाफ कोर्ट चेक बाउंस का प्रकरण दर्ज करा दिया। इस पर कोर्ट ने दोनों को 6-6 माह कारावास की सजा सुनाई है।

पैरवी करने वाले अधिवक्ता मो. शफीक खान ने बताया कि आरोपी दीनदयाल चंद्राकर और उसकी पत्नी सरोजनी चंद्राकर ने वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुरुद शाखा से लोन लिया। ऋण भुगतान के लिए दीनदयाल चंद्राकर बैंक को 19 लाख 16 हजार 815 रुपए का चेक दिया था। इसी तरह उसकी पत्नी ने बैंक से लिए लोन की रकम वापस करने के लिए 7.80 लाख रुपए का चेक दिया था।

दोनों के खाते में पैसे नहीं होने से चेक बाउंस हो गए। इस पर बैंक ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चेक का परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्वेता पटेल की कोर्ट ने आरोपी दीनदयाल चंद्राकर को 6 माह साधारण कारावास और 7.50 लाख रुपए प्रतिकार राशि से दंडित किया है। इसी तरह दूसरे मामले में आरोपी सरोजिनी चंद्राकर को भी 6 माह कारावास और 7.80 लाख रुपए की प्रतिकार राशि से दंडित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा,...

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर एक बार फिर विवादों में है। CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को जेल में VIP सुविधा दिए जाने का...

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...