दुर्ग रेलवे स्टेशन के आसपास लग रहा जाम, व्यवस्था सुधारने जनहित संघर्ष समिति ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के जिला संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के आसपास भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों की ट्रेनें छूट जा रही है। शारदा गुप्ता ने कल अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गए और स्वयं जाम में फँसने के बाद उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, स्टेशन के पास सुधार की आवश्यकता है। लगभग 400 करोड़ रुपए फंड पास होने के बाद आखिर काम में देरी क्यों हो रही है। गुप्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय रेल मंत्री सांसद को पत्र लिखकर इस मामले में अवगत कराया है एवं शीघ्र ही शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा, रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात प्रबंधन को सुधारने यातायात पुलिस की तैनाती आवश्यकता है। रेलवे स्टेशन के आसपास पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और इस बड़े स्तर पर किए जाने की आवश्यकता है । रेलवे स्टेशन के आसपास सार्वजनिक परिवहन को सुधारने की आवश्यकता है।

गुप्ता ने कहा, बस सेवा को रेलवे स्टेशन के पास से शुरू करने से यातायात पर दबाव कम होगा। ऑटो चालकों के लिए सम्पूर्ण व्यवस्थायुक्त स्टैंड बनाए जाने की आवश्यकता है। रेलवे स्टेशन के आसपास पैदल यात्री पथ को सुधारने की आवश्यकता है, फुटपाथ का निर्माण, पैदल यात्री क्रॉसिंग का निर्माण रोड पर फुटकर व्यवसायों को व्यवस्थित किए जाने की भी आवश्यकता है। इन बिंदुओं पर ध्यान देने से रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की स्थिति को ठीक किया जा सकता है । जिससे आम जनमानस को राहत प्रदान हो सके।

मांग करने वालों में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्तामदन सेन पारस जंघेल निशु पांडे डॉ रमेश श्रीवास्तव सुभाष साव कन्हैया सोनी रवि शंकर सिंह संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह बंटी नाहर हरिशंकर चतुर्वेदी अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर इंदरजीत सिगं सीपी सिंह विनोद उपाध्याय हंसराज पटेल श्रीनिवास मिश्रा सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे दिनेश लोहिया रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले,अजय चौधरी नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद शिवनाथ साव सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...