दुर्ग शहर में बनेगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम: विधायक वोरा की मांग पर CM भूपेश ने किया मंच से ऐलान…सड़कों के लिए करोड़ों रुपए मंजूर, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की भी सौगात दे गए सीएम, मंत्री साहू और चौबे ने की विधायक वोरा की तारीफ

भिलाई। दुर्ग शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ 5 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर गंज मंडी में आयोजित आमसभा को संबोधित किया।

इस दौरान विधायक वोरा ने अपनी सरकार के कार्यों व मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से दुर्ग में विकास के पहिए पूरी तरह से थमे हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद तीन वर्षों में हमने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं ।

500 करोड़ से अधिक राशि के काम दुर्ग शहरी क्षेत्र को बेहतर व स्मार्ट बनाने व सीमावर्ती ग्रामों को जिला मुख्यालय से बेहतर कनेक्टिविटी देने के कल्याणकारी उद्देश्य से अभी वर्तमान में प्रगतिरत हैं।

उन्होंने बताया कि नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक 118 करोड़ से मुख्यमार्ग उन्नयन, 12 करोड़ से मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, 14 करोड़ से ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट, 14 करोड़ से शंकर नाला सुदृढ़ीकरण, 3.5 करोड़ के पुलगांव नाला डायवर्सन,एवं प्रमुख मार्गों में दुर्ग को अंडा, धमधा, रुआबांधा, कोडिया जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से जोड़ने के लिए करोड़ों की सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने आत्मानंद स्कूल को अनूठी पहल बताते हुए बोरसी एवं पटरी पार में 2 और आत्मानंद स्कूलों की मांग की।

साथ ही शहर के वार्डों के आंतरिक विकास के लिए 50 करोड़ की आवश्यकता बताई। वोरा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ-साथ शहर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने जवाहर नगर में मिनी स्टेडियम एवं सिविल लाइन में राष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की मांग रखी।

वोरा की मांगों को तत्काल गंभीरता से लेते हुए सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में राष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की घोषणा की व साथ ही वार्डों के आंतरिक विकास के लिए प्रथम किश्त में 10 करोड़ की राशि भी नगर निगम दुर्ग के लिए स्वीकृत की। वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने चुटकी लेते हुए कहा कि अरुण वोरा दुर्ग शहर की जनता के साथ मुख्यमंत्री के भी लाडले हैं।,

साथ ही वरिष्ठ विधायक हैं। मुख्यमंत्री उनकी सभी मांग स्वीकृत करते हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी वोरा की तारीफ करते हुए उन्हें देश का सबसे सक्रिय विधायक बताते हुए कहा कि शहर एक-एक गली कूचे में जाने वाले और हमेशा जनहित की आवाज उठाने वाले अरुण वोरा के साथ शहर विकास की ओर लगातार अग्रसर होता रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...