छत्तीसगढ़: प्रिंसिपल पर FIR, सस्पेंड भी: छात्रा से पाचार्य करता था अश्लील बातचीत… परीक्षा में पास कराने पैसे भी मांगें… अब हुआ निलंबित, एफआईआर भी हुआ दर्ज

सूरजपुर। छात्रा से अश्लील वार्तालाप कर रुपयों की मांग करने वाले प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। जिसके बाद कमिश्नर ने प्राचार्य को निलंबित करने की कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रमेढ़ा के प्राचार्य अरुण पांडेय के विरुद्ध चौकी चेन्द्रा में एफआईआर दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार प्राचार्य पांडेय के द्वारा कक्षा 12वीं की एक छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने तथा परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग व छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया गया। प्राचार्य की बदनीयत को जानकर छात्रा ने परीक्षा नहीं दी।

कमिश्नर ने प्राचार्य पांडेय के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पाण्डेय का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...