सड़क हादसे में मौत: मायके से लौट रही थी महिला… सामने से आ रही हाईवा ने लिया अपने चपेट में… हादसे में महिला के हो गए कई टुकड़े

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला अपने मायके से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी जान चले गई। वहीं टक्कर इतनी भीषण थी की उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं। हादसे के बाद से हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार है।

जानकारी के मुताबिक, कौहरौद निवासी बुद्धवतीन घृतलहरे(50) कुछ दिन पहले अपने मायके पलारी आई हुई थी। यहीं से वह शुक्रवार सुबह अपने भतीजे संतोष के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रही थी। अभी सुबह 7.30 बजे के आस-पास वह ग्राम सोनार देवरी में राइस मिल के पास पहुंची थी। इसी वक्त यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि रोड में सामने से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक दूसरी तरफ फेंका गया। मगर महिला रोड पर ही गिरी और हाईवा उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। कुचलने की वजह से ही उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हाईवा महिला के ऊपर से ही गुजर गया।

हादसे में युवक को भी चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने महिला के कई हिस्सों में फैला शव देखा। जिसे एक जगह पर किया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया था। हाईवा के बारे में पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...