भिलाई आ रहें साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर Jonty Rhodes… 1 दिसंबर को रूंगटा क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन, पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान की अकादमी के साथ टाई-अप

भिलाई। 1 दिसंबर 2024 को, रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रूंगटा क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीजेंड जोंटी रोड्स की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। यह दिन न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहेगा, बल्कि अकादमी ने युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान की अकादमी GCCA के सहयोग से अकादमी का संचालन होगा।

SRGI ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार, संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में आगामी 1 दिसंबर 2024 को ‘रूंगटा क्रिकेट अकादमी’ का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।एस आर जी आई (SRGI), यानी संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं, जहाँ सदैव शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता को प्रधानता दी जाती हैं। सामाजिक जिम्मेदारी और छात्रों के समग्र विकास के प्रति अपने समर्पण के कारण, SRGI ने एक आदर्श शैक्षिक संस्था के रूप में हमेशा अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हैं।

एस आर जी आई (SRGI), के अध्यक्ष संजय रुंगटा ने इस अकादमी के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “इसकी स्थापना एक मज़बूत दृष्टिकोण और उद्देश्य के साथ की जा रही है रुंगटा क्रिकेट अकादमी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, जहाँ वे क्रिकेट खेल की बारीकियों को सीख सकें, साथ ही अपने व्यक्तित्व का भी विकास कर सकें। इसके लिए अब बच्चों को दूर जाने की ज़रूरत नहीं होगी | अकादमी में बच्चों को तकनीकी, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पेशेवर कोचों की टीम काम करेगी। इस अकादमी में क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं जैसे बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, फिटनेस ट्रेनिंग, और मानसिक कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

राजेश चौहान ने भी इस मौके पर यह स्पष्ट किया, कि” इस तरह की क्रिकेट अकादमी न केवल खेल के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि क्रिकेट खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपना नाम कमा सकें। SRGI ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं Member, BOGs, RPS राजेश चौहान, उद्योगपति एवं Member, BOGs, RPS विजय गुप्ता और रुंगटा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार दे रहें जानकारी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...