महिला व्लॉगर का मर्डर: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या… दो दिन लाश के साथ बिताए भी… 6 महीने का था रिलेशनशिप

महिला व्लॉगर का मर्डर

बेंगलुरु: बेंगलुरु में अपनी व्लॉगर गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी ने लाश के साथ दो दिन बिताए थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक पूरी जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि रिपोर्टों में कहा गया है कि आरोपी को कर्नाटक के बाहर से गिरफ्तार किया गया था. इससे पता चलता है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद राज्य से भाग गया था. असम की व्लॉगर माया गोगोई की इस सप्ताह की शुरुआत में कथित तौर पर एक अपार्टमेंट में उसके बॉयफ्रेंड आरव हनॉय ने हत्या कर दी थी.

आरोपी ने शव के साथ बिताए दो दिन!
इस मामले में पुलिस की जांच से पता चला है कि बॉयफ्रेंड से कथित तौर पर हत्यारे बने शख्‍स ने माया गोगोई के शव के साथ दो दिन बिताए थे और इस दौरान वह ज्‍यादातर वक्‍त शव के सामने बैठकर सिर्फ सिगरेट पीता रहा था. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई थी.

आरव हनॉय अपार्टमेंट से एक टैक्सी के जरिए बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट स्थित मैजेस्टिक इलाके में पहुंचा था और उसके बाद अपना फोन बंद कर लिया था.

छह महीने से रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, माया गोगोई बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अपनी बहन के साथ रहती थीं. उसने अपनी बहन को फोन करके बताया था कि वह घर पर नहीं आएगी क्योंकि वह शुक्रवार को अपने ऑफिस की एक पार्टी में शामिल हो रही है. इसके बाद उसने शनिवार को भी एक और संदेश भेजा था, जिसमें कहा था कि वह घर नहीं आएगी क्योंकि वह उस रात भी पार्टी कर रही थी. माया की बहन ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद आरव और माया पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...