डेंटल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड: MDS की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पिता को लिखा भावुक पत्र, जांच में जुटी पुलिस

डेंटल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड

डेस्क। गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में पड़ने वाले डीजे डेंटल कॉलेज में एमडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रेणुका यादव ने सुसाइड कर लिया रेणुका ने पंखे से लटक कर सुसाइड किया है. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जो रेणुका ने अपने पिता को लिखा है. रेणुका मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थी और करीब एक सप्ताह पहले कॉलेज आई थी. रेणुका ने अपने सुसाइड नोट में पिता रामेश्वर यादव को संबोधित करते हुए लिखा है कि एक लड़की होने के बावजूद जितना उसके पिता ने किया इतना कोई नहीं करता वही उनकी उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई.

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया की रेणुका करीब 10 दिन पहले हॉस्टल आई थी. उसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी, उसने आज से कॉलेज ज्वाइन करने के लिए कहा था. आज कॉलेज प्रबंधन ने जब रेणुका को फोन किया और फोन नहीं उठा तो दो छात्राएं भेजी गई. तब पता चला की रेणुका ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी आई थी पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है. सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

क्या बोले एसीपी ज्ञान प्रकाश राय
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि निवाड़ी थाना क्षेत्र में डीजे डेंटल कॉलेज है यहां पर आज थाना निवाड़ी को सूचना दी गई कि महिला हॉस्टल में एक कमरे में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस सूचना पर मौके पर थाना निवाड़ी की टीम आई. मैं आया और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया था. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. मृतका है रेणुका यादव जो कि रेवाड़ी की रहने वाली है. प्रथम दृष्टिया मौके के निरीक्षण से आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें इन्होंने अपने परिजनों के लिए लिखा है और अपनी आत्महत्या के लिए अन्य किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. इसमें जो सभी तथ्य प्राप्त हुए हैं उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...