BSP के नए ED वर्क्स राकेश कुमार का एंसीलरी एसोसिएशन ने किया स्वागत, अध्यक्ष दासगुप्ता ने भिलाई के एंसीलरी उद्योगों का दौरा करने दिया निमंत्रण

भिलाई नगर। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार,30 नवंबर को बीएसपी के नए ईडी वर्क्स राकेश कुमार से मिला। बोकारो स्टील प्लांट से भिलाई स्टील प्लांट आए नए ईडी वर्क्स राकेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा भिलाई में उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

अध्यक्ष दासगुप्ता ने सर्वप्रथम उनका परिचय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कराया। तत्पश्चात उन्हें भिलाई नगर एवं यहां के एंसीलरी इंडस्ट्रीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां मान्यता प्राप्त 147 एंसीलरी उद्योग कार्यरत हैं जो न केवल भिलाई स्टील प्लांट बल्कि पूरे देश के बड़े उद्योगों को कल पुर्जे की आपूर्ति करते हैं।

दासगुप्ता ने भिलाई के एंसीलरी उद्योगों को सेल का बेस्ट एंसीलरी बताते हुए ईडी वर्क्स राकेश कुमार से आग्रह किया कि वे यहां के एंसीलरी उद्योगों का दौरा करें उन्हें काफी खुशी होगी।

दासगुप्ता के इस आग्रह को ईडी राकेश कुमार ने सहर्ष से स्वीकार कर लिया और नए वर्ष में एंसीलरी उद्योगों के दौरे का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह भिलाई से अच्छी तरह परिचित हैं। यहां के उद्योगों के बारे में भी उन्हें जानकारी है। यहां के उद्योग काफी विकसित हैं। इन उद्योगों के स्ट्रैंथ को देखकर वे प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट में भी यहां से कल पुर्जे जाते रहे हैं। भविष्य में वह एसोसिएशन के साथ मिलकर एंसीलरी उद्योगों की तरक्की के लिए काम करेंगे। उनके अधिकार क्षेत्र में जो भी होगा वह एंसीलरी के लिए जरूर सहयोग करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, मुख्य समन्वयक अवी सहगल,वरिष्ठ सदस्य डी आर राय चौधरी, सचिव रवि शंकर मिश्रा, वरुण घोष, ई एस राजीव एवं अशोक जैन, राजेश बोपचे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...