राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: जैन परिवार के 5 लोग जिंदा जले…बालोद से लौट रहे थे, हादसे के बाद सभी कार में ही जल गए, सीएम भूपेश ने जताया दुख

भिलाई। दुर्ग संभाग में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। संभाग के राजनांदगांव जिले में यह हादसा हुआ है। जहां पांच लोगों की मौत हो गई। घटना देर रात की है। राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर-गोपालपुर गांव में यह हादसा हुआ है। कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई।

अब तक पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है, उसके मुताबिक, एक राहगीर ने बताया है कि स्पॉट देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार पुलिया में टकराने के बाद पलटी। कार Alto थी। जो टकराने के बाद पलट गई और ये दुखद हादसा हो गया। कार में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई।

खैरागढ़ का कोचर परिवार
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी खैरागढ़ के कोचर परिवार से है। सभी लोग बालोद गए थे शादी समारोह में। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मृतकों में पति, पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थीं।

थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

– हादसे की खबर सुनकर सीएम भूपेश ने जताया दुख

– सीएम भूपेश ने ट्ववीट कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है

– मृतक राजनांदगांव का प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार है, जो शादी समारोह से घर लौट रहा था

– हादसे में सुभाष कोचर, कांति देवी कोचर, भावना (रानी) कोचर, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर और कुमारी पूजा कोचर की मौत हो गई

– राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है
– एसपी ने बताया की प्रथम दृष्टिया हादसा कार के पलटने के बाद आग लगने से होना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

मृतकों का नाम-
– सुभाष जी कोचर उम्र लगभग 60 वर्ष,
– कांति देवी कोचर लगभग 58 वर्ष,
– भावना (रानी) कोचर, उम्र 35 वर्ष,
– कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, उम्र 25 वर्ष,
– कुमारी पूजा कोचर उम्र 22 वर्ष।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...