पार्षद दया सिंह ने की BJP प्रदेश अध्यक्ष साय से मुलाकात, बोले- भिलाई में भाजपा पार्षदों से कांग्रेस की शहर सरकार कर रही भेदभाव, पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिख रही

– भाजपा पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के बेटों के खिलाफ हुई एकतरफा कार्रवाई से भी दया ने प्रदेश अध्यक्ष साय को कराया अवगत

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान भिलाई निगम की गतिविधियों के बारे में बताया। पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के दोनों बेटों के खिलाफ हुई एकपक्षीय कार्रवाई से भी दया ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। दया ने बताया कि, इस मामले में कांग्रेस सरकार की पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।

बेगुनाह लोगों पर मामले दर्ज हो रहे हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि, भाजपा पार्षद हो या कार्यकर्ता, किसी के खिलाफ मनमानी सरकार नहीं कर सकती। जनता त्रस्त हो चुकी है, पुलिस थाने में वसूली हो रही है। सरकार ने लूट मचा रखा है। दया ने कांग्रेस की शहर सरकार के बारे में बताया कि, बीते दिनों बजट पेश किया गया। जिसमें भाजपा पार्षदों को तवज्जों नहीं दी गई।

भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास के नाम सिर्फ वादे किए गए हैं। जबकि, कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में बड़े-बड़े विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। इस पर साय ने कहा कि, वे इस विषय को आने वाले दिनों में प्रमुखता से उठाएंगे। संगठन के विषयों पर भी साय ने दया सिंह से हालचाल पूछा। कहा कि, वे जल्द ही भिलाई आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...