वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को एक और जिम्मेदारी… कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में हुए सदस्य मनोनीत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता यूनिवर्सिटी कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में अधिनियम क्रमांक 24 वर्ष 2004 (संशोधित) अधिनियम 2005 की धारा 22 (1) (तीन) के प्रावधान अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा नामांकित एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को दो वर्ष की कालावधि के लिए विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् का सदस्य मनोनीत किया गया है। कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की नींव वर्ष 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी थी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को विश्वविद्यालय कार्य परिषद् समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...