भिलाई में 29 को नगर कीर्तन… बैठक में प्रबंधन कमेटी ने बनाया रुट चार्ट

भिलाई। दशम पिता धन धन श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की आज बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर 6 में गुरुद्वारा के प्रधान सरदार तारा सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की उपस्थिति में की गई। बैठक में नगर कीर्तन पर सर्वसहमति बनी की नगर कीर्तन प्रकाश पूरब से एक सप्ताह पहले 29 दिसम्बर को गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास न्यू खुर्सीपार से निकाला जाएगा। नगर कीर्तन का रूट तय किया। जिसमें नगर कीर्तन कनाल रोड से नंदिनी रोड से पावर हाउस ब्रिज से होते हुए सेक्टर एवेन्यू में जाएगा एवं समाप्ति सेक्टर 6 गुरुद्वारा साहिब में होगी। कीर्तन का प्रस्थान सुबह 11 बजे से होगा एवं समाप्ति 6:30 बजे शाम तक। पंच प्यारे साहिबान पंज निशान साहिब पांच कृपाण धारी एवं चौबदार की तैयारी सिख पंचायत द्वारा केंप 1 गुरुद्वारा प्रधान बलदेव सिंह जी को दी गई। नगर कीर्तन में झाडू की सेवा एवं बुलेट गाड़ी पटाखे वाली प्रतिबंधित रहेगी एवं पायलट गाड़ी नहीं रहेगी। पालकी साहिब पर शब्द कीर्तन के लिए गुरुद्वारों के जथो के नाम दिए जाएं। नगर कीर्तन की सभी तैयारियां का जायजा लेने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीओ की अगली बैठक 22 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे रखी गई है। कीर्तन सिख पंचायत की देखरेख में निकलेगा एवं युथ सिख सेवा समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा भी नगर कीर्तन में पूर्ण सहयोग की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

दुर्ग की बेटी रेजाक्षी यादव ने देशभर में बढ़ाया...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी रेजाक्षी यादव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। 17...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...