भिलाई राउण्ड टेबल करा रहा है किंडर जॉय फन-फेस्ट और भिलाई पॉप अप का आयोजन… बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा… प्रोग्राम से मिलने वाले फंड से होगा नेकी का कार्य

भिलाई राउंड टेबल के द्वारा लगातार आठवें साल किंडर जॉय फेस्ट का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम भिलाई क्लब में क्रिस्टल गार्डन में 21 दिसंबर को कराया जाएगा। यह प्रोग्राम संपूर्ण रूप से बच्चों के लिए और बच्चों के द्वारा कराया जाता है।

इसके अलावा इस साल भिलाई राउंड टेबल के द्वारा इस साल भिलाई पॉप अप का भी आयोजन कराया जा रहा है। भिलाई पॉप अप एक लाइफस्टाइल एग्जिबिशन है जो कि 22 दिसंबर को भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में कराया जाएगा। इस एग्जिबिशन में दुर्ग भिलाई और रायपुर के नामी गिरामी लोगो के स्टाल का लुत्फ भिलाई की जनता को मिलेगा।।

पारख ज्वेलर्स ,बिल्टेक बिल्डर्स एवं सागर होटल ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।। इस कार्यक्रम से मिलने वाले अनुदान से बोरी, दुर्ग स्तिथ प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पाठशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...