CG के वायरल कामेडी स्टार धनेश साहू का आ रहा है पहला छत्तीसगढ़ी गीत… 15 दिसंबर को MS म्यूजिक पर होगी रिलीज

छत्तीसगढ़ के वायरल कामेडी स्टार धनेश साहू के करियर का पहला छत्तीसगढ़ी गीत 15 दिसम्बर को एम एस म्यूसिक पर होगी रिलीज।छत्तीसगढ़ के वायरल कॉमेडी स्टार धनेश साहू को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इनके रील को भरपूर प्यार मिल रहा है।

धनेश साहू का पहला छत्तीसगढ़ी गीत छतीसगढ़ के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस एम एस म्यूसिक में लांच होगा। इस गीत के निर्माता मानेश सिन्हा, सेमेश सिन्हा ने बताया कि धनेश साहू के साथ आकांक्षा बंजारे एवं सेवक राम यादव,बरसती दीवान ने काम किया है। इस गीत में कोरियोग्राफर की भूमिका प्रसिद्ध कोरियोग्राफर चन्दन दिप ने निभाई है एवं फिल्मांकन प्रसिद्ध कैमरा मैन भूमित साहू ने किया है।

इस गीत को गाया है सुप्रसिद्ध गायक पंडित विवेक शर्मा एवं सुप्रसिद्ध गायिका अनुपमा मिश्रा ने तथा इस को लिखा है हिट गीतों की झड़ी लगाने वाले अशोक तिवारी ने। 15 दिसम्बर को ये गीत एम एस म्यूसिक पर आप सबको देखने मिलेगा। इसके पहले भी एम एस म्यूसिक द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति को दर्शाते हुए बस्तरिहा गाना एवं सेवा जोहार जैसे गीतों का निर्माण कर चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...