दुर्ग में रसगुल्ला के लिए मर्डर! शादी पार्टी में विवाद, दो नाबालिग आपस में भिड़े… चाकू से वार, किशोर की हत्या; आरोपी ने किया सरेंडर

दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग भीड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया की एक नाबालिग ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की रसगुल्ला को लेकर ववाद शुरू हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम ग्राम जेवरा में एक शादी पार्टी थी। इस दौरान रसगुल्ला ना मिलने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच बहस हो गई। यह बहस बढ़ गई और एक लड़के ने दूसरे के साथ हाथापाई की और धारदार चाकू से वार कर दिया। इसके बाद, घबराया हुआ आरोपी लड़का खुद को जेवरा सिरसा चौकी में जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दूसरे लड़के को चाकू से मारा है। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल लड़के को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...