मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस का “सशक्त एप” किया लॉन्च… एक क्लिक पर मिलेगी चोरी हुए वाहनों का डेटा; दुर्ग रेंज IG गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित हुआ एप

  • इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर से तुरंत जांच
  • चेकिंग के दौरान तेजी से चोरी हुए वाहन की होगी पहचान
  • इसके पूर्व दुर्ग IG के प्रयासों से बना था त्रिनयन एप

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर स्थित साइबर भवन के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया। इस एप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस जवान इस एप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, विधायक आरंग गुरु सुखवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह एप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा, जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त एप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

आपको बता दें, इसके पूर्व, ‘त्रिनयन एप’ भी आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया था। जिसमें सीसीटीवी कैमरों का डेटा बेस उपलब्ध कराया गया था। अब ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। एप में डेटा प्रविष्टि की जिम्मेदारी संबंधित जिले की डीसीआरबी शाखा द्वारा निभाई जाएगी, जिससे डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...