पत्नी जा रही थी किसी और के साथ, पति ने किया पीछा… गुस्से में आकर कार में लगा दिया आग… महिला की मौत, दोस्त बुरी तरह झुलसा

पत्नी जा रही थी किसी और के साथ, पति ने किया पीछा

क्राइम डेस्क। दक्षिणी राज्य केरल में पत्नी किसी और के साथ कार में जा रही थी तो पति ने पीछा किया. जब पति को पता चला कि कार में उसका कोई दोस्त है तो उसने गुस्से में आकर कार में ही आग लगा दी. इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी का दोस्त बुरी तरह झुलस गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी केरल के कोल्लम शहर में मंगलवार देर शाम 44 साल की एक महिला अपने दोस्त के साथ कार से जा रही थी. कार में आग लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहा व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि पद्मराजन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर दूसरी गाड़ी से अपनी पत्नी की कार का पीछा किया और रात करीब नौ बजे कोल्लम सिटी ईस्ट पुलिस स्टेशन इलाके में चेम्मामुक्कु में उसे रोक लिया. उसने कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरी अनिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कार में यात्रा करने वाला व्यक्ति झुलस गया, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि पद्मराजन, जो लगभग 50 साल के हैं, उन्हें कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...