सशक्त एप से पुलिस को मिली सफलता: चोरी की गाड़ी बरामद… कल ही CM साय ने किया लांच; IG गर्ग की पहल से डेवलप हुआ है ये शानदार एप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल ही ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया था। इसी एप के जरिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। ‘सशक्त एप’ की मदद से पुलिस को चोरी हुए वाहन की पूरी जानकारी मिल गई। इस एप के जरिए करीब 350 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से एक बाइक की पहचान चोरी की हुई। यह एप दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में विकसित किया गया है। इस एप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी जिले में पुलिस इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके। मालूम हुआ कि यह बाइक 12 जून 2024 को दुर्ग के जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी, और इसकी रिपोर्ट 16 जून को दर्ज की गई थी। पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी मदद से यह बाइक सही समय पर बरामद हो पाई। इस घटना से यह साबित होता है कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की मेहनत मिलकर अपराध नियंत्रण में कितना असरदार हो सकते हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने इस टीम की सराहना की और इसे भविष्य के अभियानों के लिए प्रेरणा बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...