CG – चरित्र शंका में महिला की हत्या: पति ने पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट… फिर शव को साइकिल में लादकर डैम पहुंचा, पत्थर से बांधकर डुबाई लाश… थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई

CG

कोरबा। कोरबा में पाली थाना अंतर्गत धौराभांठा गांव में हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ पति में पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसे ठिकाना लगा कर खुद पुलिस थाना जा कर पत्नी का गुमशुदगी दर्ज कराने पहुच गया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी इस दौरान उसके पति पर पुलिस पर आशंका हुई और कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना कबूल किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पति उमाशंकर (41 साल) और पत्नी ईश्वरी कुमारी (39 साल) के बीच 30 नवंबर को चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि उमाशंकर ने ईश्वरी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने देर रात साइकिल निकाली और शव को रस्सी से बांधकर गांव से लगे नकटी बांध पहुंच गया। यहां उसने लाश पर पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया, जिससे लाश पानी पर तैरती ना दिखे। इसके बाद आरोपी अपने ससुराल वालों को भी गुमराह करने लगा।

आरोपी ने पत्नी के कहीं चले जाने की बात पत्नी की मां और आसपास के लोगों से कहीं। इतना ही नहीं, उमाशंकर अपनी सास के साथ पाली थाने भी पहुंचा। यहां उसने अपनी पत्नी ईश्वरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की खोजबीन भी शुरू की।

खोजबीन के दौरान पुलिस ने उमाशंकर से पूछताछ की इस पर वह गोल-मोल जवाब देने लगा। इस पर पुलिस को पति पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।

आरोपी के गुनाह कबूलने के बाद पुलिस SDRF की टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंची। यहां शव को कड़ी मशक्कत के बाद बांध से बाहर निकाला। ASP यूबीएस चौहान ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था, जिसके चलते आरोपी ने पत्नी की हत्या की। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों का एक 11 साल का बच्चा है, जो इनके साथ नहीं रहता है। दोनों ने बच्चे को किसी को दे दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...