MLA रिकेश सेन की एक और अनूठी पहल: दिल्ली जाने पर “वैशाली नगर भवन” में रूकने की होगी फ्री में व्यवस्था… नए साल से रायपुर और दिल्ली में शुरू हो जाएगी ये सुविधा

भिलाई नगर। काम्पीटिटिव एग्जाम या ट्रीटमेंट के लिए प्रदेश और देश की राजधानी जाने वाले वैशाली नगर विधानसभा वासियों को अब रायपुर और दिल्ली में रूकने की समस्या नहीं होगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए दिल्ली और रायपुर में वैशाली नगर भवन की व्यवस्था की है ताकि वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी अगर अपने परिजन की चिकित्सा के चलते या फिर स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए राजधानी रायपुर या दिल्ली जाते हैं तो वे वैशाली नगर भवन में नि:शुल्क रूप से रूक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 

विधायक रिकेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली और रायपुर के भाटागांव में वैशाली नगर भवन तैयार कर लिया गया है और व्यवस्थित रूप से 1 जनवरी से वैशाली नगर के रहवासी अगर परीक्षा और चिकित्सा जैसे आवश्यक कार्यवश अगर उन शहरों में जाते हैं तो रूकने के लिए वैशाली नगर भवन की नि:शुल्क सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

एमएलए सेन ने कहा कि रोजगार के मद्देनजर साक्षात्कार हो या परीक्षा या फिर चिकित्सा के लिए दिल्ली जैसे शहरों में रूकना काफी महंगा साबित होता है तथा अनेक छात्र या निम्न/मध्यम वर्ग के परिवार होटल या लाज का भारी खर्च उठाने सक्षम नहीं होते इसलिए वैशाली नगर विधानसभा के निवासी जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर या देश की राजधानी दिल्ली आवश्यक कार्य से जाएंगे और उनके पास इन शहरों में तात्कालिक रूप से रूकने की व्यवस्था कर पाने में वो सक्षम नहीं हों तो जीरो रोड वैशाली नगर स्थित विधायक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि वैशाली नगर भवन में उनके रूकने का इंतजाम किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा,...

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर एक बार फिर विवादों में है। CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को जेल में VIP सुविधा दिए जाने का...

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...