नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही: अवैध गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी पकड़ाए… CG, UP और ओड़िसा में तस्करी से जुड़ा हुआ है तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। दुर्ग पुलिस द्वारा ‘‘संकल्प एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ के अंतर्गत एक और कार्यवाही की गयी है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है इस रैकेट का तार उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 28.200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा और एक नग मोबाईल किमती 5,65,000/-रू. जप्त की गयी है।

पढ़िए दुर्ग पुलिस की प्रेस रिलीज

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही ‘‘संकल्प एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन/निर्देषन में, एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) केे निर्देशन में एवं थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में अवैध गांजा बिक्री के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय/परिवहन करने वालो को पकड़ने मंें सफलता प्राप्त हुयी हैं।

दिनांक 05.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास 01. शैलेन्द्र कुमार पाठक पिता रविन्द्र नाथ पाठक उम्र 46 साल, 02. शैलेष कुमार लालमन प्रसाद उम्र 24 साल दोनो निवासी कबीर नगर उत्तरप्रदेश को अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर आरोपीगणो को घेराबंदी कर पकड़कर कब्जे से 28.200 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,60,000/- रू. एवं एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 5000/- रू. कुल जुमला कीमती 5,65,000/- रू. को शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों का कृत्य धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20(बी) के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 624/2024, धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20(बी) के तहत् कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में सउनि पूरनदास, प्र.आर. चेतन साहू, योगेश चंद्राकर, आर.उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, अलाउद्दीन शेख, सुरेष जायसवाल, आर. चालक नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम...

रायपुर। देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक बस्तर अंचल में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल...

छत्तीसगढ़ ने खोया “ब्लैक डायमंड”: CM साय ने पद्मश्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज हास्य कवी के क्षेत्र में अपना "ब्लैक डायमंड" खो दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के...

माइलस्टोन अकादमी में कॉमर्स ग्रुप के लिए गाइडेंस एंड...

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में 26 जून को कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस एंड करियर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...

बढ़ते अपराध के बीच दुर्ग पुलिस हुई सख्त: आदतन...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में लगातार बढ़ते क्राइम ग्राफ के बीच पुलिस ने कुछ सख्त एक्शन लिए है। पुलिस ने आदतन बादमाश और हथियार लेकर घुमने...