भिलाई स्टील प्लांट ने सड़क सुरक्षा के लिए शासन को दिए 1 करोड़ रूपये, जिले में लगेंगे CCTV कैमरे

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओर से आज 06 दिसम्बर 2024 को मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता ने एडिशनल एसपी दुर्ग अभिषेक झा की उपस्थिति में जिलाधीश, दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी को 1 करोड़ रूपये का चेक दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सौंपा।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र से सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) आर गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामड़े उपस्थित थे।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर यह राशि प्रदान की है। दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की एक योजना प्रस्तावित है। इस योजना में सहयोग करने हेतु पुलिस प्रशासन ने भिलाई इस्पात संयंत्र से सहयोग की अपेक्षा की थी। इसे ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओर से उपरोक्त राशि का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस्पात नगरी भिलाई सहित दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की माॅनिटरिंग की अत्यंत आवश्यक हो गई है। कैमरा सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह परियोजना लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...