CG CRIME : नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तिम्मापुर गांव में नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया. बीच बचाव करने आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की है. यह घटना CPRF कैंप से 1 किमी की दूरी पर हुई है. इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है. 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी अपने घर में थी. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई. बताया जा रहा कि लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...