जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करी और हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार, गौ-वंश की हत्या कर तैयार कर रहे थे मांस… SP शशिमोहन के निर्देश पर फरार आरोपी दबोचा गए

जशपुर। जशपुर जिले में गौ-तस्करी और गौ-वंश की हत्या के मामलों में जशपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गौ-वंश की हत्या कर मांस बना रहे थे। इस कार्रवाई के तहत आस्ता और बगीचा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी विभिन्न स्थानों पर गौ-वंश की तस्करी और हत्या में शामिल थे। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जशपुर के एसपी के नेतृत्व में पूरी की गई है। जिले में पुलिस कप्तान IPS शशिमोहन सिंह के निर्देश पर लगातार गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है।

IPS Shashi Mohan Singh

गिरफ्तार आरोपीगण:

आस्ता थाना के मामले में…

मो. असगर अंसारी उर्फ गुड्डू (32 साल), निवासी आस्ता
मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू (21 साल), निवासी खम्हली, थाना आस्ता
दीपक तिर्की (32 साल), निवासी चिकपाठ

बगीचा थाना के मामले में…

कौशल तिर्की (35 साल), निवासी सेमरजोबला, थाना बगीचा
गिरधारी राम (41 साल), निवासी सेमरजोबला, थाना बगीचा

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 10.08.2024 को आस्ता थाना क्षेत्र के अमगांव भाटापाठ जंगल में गौ-वंश की तस्करी करते हुए कुछ लोग झारखंड की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर 08 गौ-वंश को जप्त किया था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों ने इस तस्करी को स्वीकार किया है और उन पर सख्त कार्रवाई की गई। थाना बगीचा के मामले में 06.12.2024 को प्रार्थी ने देखा कि गौ-वंश की हत्या कर मांस बना रहे आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए। यह कार्यवाही जशपुर एसपी के निर्देशन में की गई है, जिनकी रणनीति और प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई।

कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी:
आस्ता थाना – उप निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. संदीप, आर. 451 जगनारायण, आर. अम्बुज
बगीचा थाना – निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, न.सै. 225 बलीराम

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...