CG – कैंडिडेट की गई जान: वन रक्षक भर्ती के लिए दौड़ रहा था अभ्यर्थी… अचानक हुआ बेहोश, गिरा नीचे… डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

CG

रायपुर। कांकेर में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक दौड़ते वक्त अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी का नाम महेंद्र कुमार है। जानकारी के मुताबिक युवक कांकेर क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। अभ्यर्थी सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ के लिए मैदान में उतरा, लेकिन लगभग 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा, जिसके बाद बाद उसकी मौत हो गयी।

वन रक्षक भर्ती ले रहे अधिकारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र कसवाही गांव से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल देने आया था। आपको बता दें कि होमगार्ड ग्राउंड में फारेस्ट गार्ड की भर्ती चल रही थी।

इस दौरान नरहरपुर के एक युवक की फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। जांच के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...