दुर्ग JOBS: इतने पदों पर निकली है भर्तियां… 21 से 45 साल तक के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग… ऑन द स्पाट मिलेगी नौकरी

दुर्ग। दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 100 पदों पर सिर्फ इंटरव्यू के जरिये नौकरी मिलेगी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई-दुर्ग है।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 21-45 वर्ष की आवश्यक है। इसी प्रकार पालीबाण्ड इंश्युलेंशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्यूजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए 10, जुनियर एकाउण्टेंट 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, फिल्ड स्पेशीलिस्ट 20 और मेंटनेंस इंचार्ज के लिए 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ब्युजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल) अनुभवी को प्राथमिकता, एकाउण्टेंट बी.काम. प्लस कम्प्यूटर टेली नॉलेज, कम्प्यूटर ऑफिसर के लिए बीसीए/बीबीए/बीएससी (कम्प्यूटर नॉलेज), फिल्ड स्पेशीलिस्ट के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/फीटर/कोपा/डीजल मैकेनिक) अनुभवी को प्राथमिकता और मंेटनेंस इंजार्च के लिए बीई/बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...