राजिम जयंती को लेकर तैयारी: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… भव्य बाईक रैली और आयोजन को लेकर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा राजिम जयंती को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। साहू समाज की आराध्य देवी भक्तिन माता राजिम की आगामी 7 जनवरी को जयंती कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। रायपुर के भामाशाह छात्रावास में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में राजिम जयंती के एक दिन पहले आयोजित होने वाले बाईक रैली को लेकर सार्थक चर्चा हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

प्रदेश संयोजक पवन साहू ने बताया कि पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राजिम जयंती के अवसर पर भव्य बाईक रैली युवा प्रकोष्ठ के साथियों द्वारा निकाली जाएगी,जो कि राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक से प्रारम्भ होकर राजिम में समाप्त होगी जहाँ सभी पदाधिकारियों द्वारा माता राजिम की आरती उतारकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा साथ ही इस बाईक रैली का सामजिक जनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू ने बताया कि माता राजिम जयंती के उपलक्ष्य में रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को रक्तदान कर लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस बैठक में पवन साहू ने प्रदेश के सभी सामाजिक जनों से राजिम जयंती के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की,जिसका वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...