गीता जयंती पर दुर्ग में “वर्तमान परिस्थितियों में गीता की प्रासंगिकता” विषय पर व्याख्यान, प्रमुख वक्ता RSS छत्तीसगढ़ के सह प्रांत प्रचारक नारायण बोले- “हर युग में प्रासंगिक है गीता”

दुर्ग। गीता जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित वर्तमान परिस्थितियों में गीता की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम दुर्ग के सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव थे, वहीं अध्यक्षता प्रबुद्ध परिषद् के प्रांत संयोजक अतुल नागले ने किया।

अपने उद्बोधन में नारायण नामदेव ने कहां कि मानव समाज गीता का आश्रय लेकर ही सफल हो सकता है गीता कर्म शास्त्र है जो हमें हमारी भूमिका सुनिश्चित करने में मदद करती है इसीलिए गीता हर युग में प्रासंगिक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में अतुल नागले ने अर्जुन का वर्णन करते हुए मानव समाज को गीता के माध्यम से अवसाद से बचने की बात कही।

गीता स्वाध्याय मण्डल के गणेश शंकर देशपांडे ने हर माह हर घर में सामूहिक गीता पाठ करने की बात कही। व्याख्यान कार्यक्रम में राजेश ताम्रकार संदीप ताम्रकार दिनेश पाटिल चिरंजीव जैन अरविंद सुराना विनायक ताम्रकार एच एस वर्मा मानव सोनकर मंगल गुप्ता दिनेश ताम्रकार सुनील जी राकेश तिवारी श्रीमती रोहिणी पाटणकर डॉ मानसी गुलाटी कृपा शर्मा अंकिता तिवारी शशी बंछोर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नीलेश शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...