निर्माण कार्यो में लेट लतीफी पर सख्त हुए आयुक्त पांडेय: भिलाई निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा… ठेकेदारों को बैलैक लिस्ट करने के निर्देश

भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यो के विषयों पर विस्तृत चर्चा हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अधोसंरचना, राज्यप्रवर्तित, सांसद निधि, विधायक निधि, पार्षद निधि, मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किए है, कि जो भी विकास कार्य कराये जा रहे है, वह गुणवत्तापूर्ण के साथ समय अवधि में पूर्ण की जाए।

आयुक्त ने प्रातः भ्रमण कर अलग-अलग जोन क्षेत्रो का निरीक्षण किए है उन्होने मौके पर अधिकारियो द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो का माॅनिटरिंग किए थे। सभी अधिकारियो को निर्देशित किए थे, जो भी कमी हो रही है उसका तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में अलग-अलग विभागो से कराये जा रहे विकास कार्यो के संबंधित अधिकारी से कार्य की प्रगति की स्थिति की जानकारी प्राप्त किए। जो भी ठेकेदार कार्य में विलम्ब कर रहे है, या कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कर रहे है या कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

उन ठेकेदारो को बैलैक लिस्ट करने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। आयुक्त ने कहा नए कार्यो के लिए प्रस्ताव बनाने से लेकर कार्यादेश होने एवं कार्य पूर्ण होने की प्रक्रिया समय सीमा में होनी चाहिए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान अधिकारी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...

ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजा राशि दिलाने के नाम...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में...