दुर्ग के पावर सबस्टेशन पुलगांव में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी… लगभग 2000 उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के बघेरा जोन के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र पुुलगांव में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया है। विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 55 लाख 80 हजार रुपए की लागत से संपन्न किया गया। पॉवर ट्रांसफार्मर को दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम. जामुलकर द्वारा उर्जीकृत कर उपभोक्ता सेवा में विस्तार किया गया।

मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बताया कि पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि से विद्युत उपकेंद्र पुलगांव के लगभग 2000 उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं ओवर लोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी एवं सभी घरों तक उच्च गुणवत्ता की बिजली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से पुलगांव, महेश कॉलोनी, ऋषभ कॉलोनी, कपडा़ मार्केट, गोकुल नगर एवं आस-पास के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। मुख्य अभियंता जामुलकर ने अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त तरूण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार भारती, रवि कुमार दानी और उनकी पूरी टीम को बधाई दिया।

उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, आलोक साहू, चन्द्रकांत साहू, महेन्द्र कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता गोपाल वर्मा, सोहराब खान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...