रिजल्ट के इंतजार में 5 लाख युवा : चिप्स-व्यापमं के बीच अनुबंध खत्म, कई परीक्षाओं के परिणाम अटके, युवाओं ने कहा – साल बीत गया, कई अभ्यर्थियों की उम्र हो गई पार

रायपुर। चिप्स व व्यापमं के ​बीच अनुबंध खत्म हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। नई एजेंसी के साथ व्यापमं का अनुबंध अभी नहीं हुआ है। इस चक्कर में 5 लाख से अधिक युवाओं का रिजल्ट अटका है। दरअसल, प्रयोगशाला तकनीशियन, छात्रावास अधीक्षक, राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) समेत अन्य परीक्षा जुलाई से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से कुछ का रिजल्ट लगभग तैयार है, लेकिन इसे जारी करने के लिए एजेंसी नहीं होने की वजह से यह घोषित नहीं हो पा रहा है।

दूसरी ओर परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी होने से युवाओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि चिप्स से अनुबंध अचानक समाप्त नहीं हुआ होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों काे पहले से होगी। यदि ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई। इसी तरह चिप्स से कुछ दिन पहले उन भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किया गया, जिनकी फाइनल मेरिट लिस्ट कुछ महीने पहले ही जारी हो चुकी है।

भर्ती के इंतजार में साल बीत गया

व्यापमं से हर साल करीब दर्जनभर परीक्षाएं आयोजित की जाती थी। इस साल भर्ती के इंतजार में साल बीता है। सिर्फ एक वैकेंसी निकली। मत्स्य निरीक्षक की यह भर्ती 70 पदों के लिए है। इसकी अभी परीक्षा नहीं हुई है। इसे लेकर युवाओं का कहना है कि पूरा साल इंतजार में बीत गया। इस चक्कर में कई युवाओं की उम्र पार हो गई। आगे भी कब तक भर्ती आएगी यह पता नहीं है। वहीं दूसरी ओर जिनकी परीक्षा हो चुकी है, उसका रिजल्ट जारी ​नहीं किया जा रहा है। इसी तरह प्रयोगशाला परिचारक समेत अन्य की परीक्षा के लिए युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए अक्टूबर 2023 में उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे। 880 पदों के लिए 7 लाख से अधिक फॉर्म मिले हैं। परीक्षा व्यापमं से आयोजित की जाएगी। लेकिन यह कब तक होगी यह फिलहाल कहना कठिन है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...