दुर्ग जिले में 2.17 हजार में. टन धान खरीदी: उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू

दुर्ग। जिले में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है। जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में से अब तक 47,523 किसानों से 2,17,901.68 में. टन खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गई है। 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों जहां धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 19,454 में. टन धान के उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। साथ ही परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज नगपुरा, भेड़सर, ओटेबंद, तेलीगुंडरा उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां लगी है। इसी प्रकार कस्टम मिलरों को 16,240 में. टन का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 14 उपार्जन केन्द्रों से 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...