समंत म्यूजिक ग्रुप का वार्षिक उत्सव भव्य तरीके से संपन्न: MR लेआउट्स ने कराया आयोजन, कई कलाकार हुए शामिल

दुर्ग। 15 दिसंबर 2024 को एम.आर. लेआउट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित समंत म्यूजिक ग्रुप का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। यह समूह, जिसे 15 दिसंबर 2015 को रामचंद्र समंत ने स्थापित किया था, मुख्य रूप से महिलाओं और गृहिणियों को अपनी कला और संगीत प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का आगाज सुबह 10 बजे सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान मनोज राजपूत, एम.आर. लेआउट्स के संस्थापक और प्रकाश चंद दुबे जिन्होंने पूरा कार्यक्रम को सफल बनाया एवं अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में भिलाई और दुर्ग के जाने-माने गायक और कलाकार शामिल हुए। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिभागियों के नाम :-

  • कलावती समंत
  • एस.आर. वानखेडे
  • एस. प्रसाद राव
  • कमल अग्रवाल
  • दामोदर दलाई
  • रामचंद्र समंत
  • एम.वी. धर्मेंद्र राव
  • प्रकाश चंद्र बेहरा
  • दीपेश कुमार समंत
  • बी.एस. मूर्ति
  • जी. संगीता राव
  • रंजीता चव्हाण
  • बी. रानी नायडू
  • अजय लोंधे
  • वी. प्रकाश राव
  • श्रीनिवास राव
  • संजय भर्ने
  • पद्मा राव
  • सी.एच. परसंगी
  • सृजाकल

समंत म्यूजिक ग्रुप ने पिछले नौ वर्षों में कई लोगो को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। इस मंच के जरिए कई गृहिणियां अपनी प्रतिभा को पहचान दिला चुकी हैं। कार्यक्रम के अंत में, एम.आर. लेआउट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मनोज राजपूत ने कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा: “हम समाज में कला और संस्कृति के विकास को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें मंच प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। एम.आर. लेआउट्स ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता है।”

500 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और एम.आर. लेआउट्स परिसर की सुंदरता और सकारात्मक वातावरण की खूब सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...