छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे. इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.

इन 6 लोगों की हुई मौत
1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद

3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद

4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा

5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...