दुर्ग-भिलाई में 17 बाइक चोरी करने वाले लड़के पकड़े गये: मारपीट के मामले को सुलझाने पहुंची थी दुर्ग पुलिस…मिल गये 3 बाइक चोर

भिलाई। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 379 के तहत कार्रवाई किया है। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम रिसाली में एक विवाद के मामले में पहुची थी। पुलिस को आता देख बाइक को छोड़ युवक फरार हो गए। बाइक को पुलिस ने जप्त कर उसे थाने लेकर आई।

आसपास पूछताछ करने पर पुलिस को माया नगर मैत्रीकुंज सड़क निवासी सोहन यादव 20 वर्ष के बारे में पता चला। सोहन के बाइक चोरी के मामले में कई बार जेल जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे तुरंत संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ करने पर सोहन ने बताया कि अपने दो दोस्त इंदिरा आवास राव पारा सारंगढ जिला रायगढ़ विधाधर चौहान उर्फ सूरज 29 वर्ष, रिसाली मिलपारा शिवमंदिर नेवई तिरेन्द्र कुमार साहू उर्फ राहुल उर्फ माउस 20 वर्ष के साथ मिलकर भिलाई, दुर्ग, चरोदा, पाटन, पद्मनाभपुर, नेवई, अमलेश्वर, सरायपाली से 17 बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

उक्त बाइको को आरोपियो ने माया नगर, रुआबंधा, तालपुरी, परिजात कालोनी, बॉम्बे आवास, उरला दुर्ग में छिपकर रखना कबूल किया। बाइको की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भारती मरकाम, ऊनि डीआर नारंगे, सऊनी पूर्ण बहादुर, राजेश मानी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, दिलीप राउत, मोती लाल खुरसे आरक्षक चंदन भास्कर, प्रशांत साहू, अजित यादव, रवि विसाई, उपेंद्र यादव, जुगनू सिंह, समीम खान, पंकज चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, शहबाज खान, पी संतोष, लक्ष्मीनारायण, मुकेश गावड़े, पारस मंडावी अहम योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...