CG – रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 4 साल की मासूम से हैवानियत… बड़े पापा ने किया दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में रिश्ते को तार-तार करने और शर्मसार करने वाली घटना अंबिकापुर नगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। एक 40 वर्ष के व्यक्ति ने अपने 4 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक़ गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को अपने रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गया था,इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...