गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर ने की पूजा अर्चना

जामुल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर द्वारा सतनाम चौक वार्ड 7 जामुल में 18 दिसम्बर को पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना कर समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

दिलेश्वर उमरे ने कहा की बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

इस दौरान नगर संघचालक, केदार राम साहू ,दिलेश्वर उमरे ,सह विभाग कार्यवाह दुर्ग , नेतराम साहू समरसता संयोजक ,सोनसाय यादव, जोगेश्वर सोनी, नागेंद्र निर्मल, राजेश यादव, वेदप्रकाश, इंद्रजीत, सुनील देशलहरे सहित मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...