भारतीय क्रिकेटर Ravichandran Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद सीरीज बीच में छोड़कर लौटेंगे घर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी है. वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे. अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के बाद यह घोषणा की. अश्विन का अब तक दमदार रिकॉर्ड रहा है. वे बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखा चुके हैं. अश्विन का टेस्ट के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. उन्होंने ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का ऐलान किया.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. अश्विन ने इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा की. कप्तान रोहित शर्मा भी अश्विन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. अश्विन का करियर शानदार रहा है. उन्होंने टेस्ट में 537 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 3503 रन भी बनाए हैं. अश्विन का वनडे और टी20 में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है. लेकिन भारत का यह सितारा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएगा.

यह मेरा आखिरी दिन –

अश्विन ने संन्यास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बतौर भारतीय क्रिकेटर इंटरनेशनल लेवल पर यह मेरा आखिरी दिन है.” अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक नजर आए. उनके साथ कप्तान रोहित भी बैठे थे.

ऐसा रहा अश्विन का टेस्ट करियर –

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 3503 रन बनाए. अश्विन ने टेस्ट में 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 124 रन रहा. वे भारत के लिए कई बार मुश्किल परिस्थिति में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अश्विन ने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. उन्होंने इस दौरान 537 विकेट झटके. अश्विन का एक टेस्ट पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

अश्विन ने वनडे-टी20 में भी दिखाया कमाल –

अश्विन भारत के लिए 116 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 707 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 156 विकेट भी झटके हैं. अश्विन का एक वनडे मैच में 25 रन देकर 4 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया के स्पिनर अश्विन भारत के लिए 65 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 72 विकेट लिए हैं. वे इस फॉर्मेट की 19 पारियों में 184 रन बना चुके हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...