हाऊसिंग बोर्ड में मूलभूत सुविधाएं, जवाहर नगर में PHC, कुरूद-कचांदुर-कोहका में CC रोड और नाली… विधानसभा में MLA रिकेश सेन की याचिका पर गंभीरता से विचार

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए दी गई चार प्रमुख याचिकाओं का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आसंदी से पढ़ा गया। सेन की याचिका को विधानसभा ने गंभीरता से लिया है। आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन की जिन याचिकाओं का आज विधानसभा अध्यक्ष ने पठन कर उस पर शीघ्र विचार करने कहा उनमें गोकुल नगर से कचांदुर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, कोहका से भेलवा तालाब तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं तथा वार्ड क्रमांक 24 एवं 25 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारंभ करना प्रमुख है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...